sports

IND vs ENG 3rd T20: गौतम गंभीर का फैसला पड़ा टीम इंडिया पर भारी, इन 2 गलतियों की वजह से मिली शर्मनाक हार

India vs England 3rd T20 Highlights: मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम सिर्फ 76 रन पर ढेर हो गई, जिसमें टीम के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। इसके अलावा जिन चार खिलाड़ियों ने दहाई का आंकड़ा छुआ, उनमें ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 13-13 रन बनाए। वहीं, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल 10-10 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 5, तिलक वर्मा ने 3, हर्षित राणा ने 9 और शिवम दुबे ने 2 रन बनाए।

Original source: cms.patrika.com →