sports

एशिया कप में टीम इंडिया का रहा है दबदबा, अब तक रिकॉर्ड 7 बार जीत चुकी है खिताब, जानें पाकिस्तान का हाल

Asia Cup 2027: एशिया कप 2027 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 18 जून 2027 से होगी, जबकि फाइनल मैच 4 जुलाई को खेला जाएगा। इस बार मैच वनडे (ODI) फॉर्मेट में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन संभावित तारीखों के सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। इसी के साथ एक बार फिर इस बात को लेकर यह चर्चा तेज हो गई है कि एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम कौन रही है।

Original source: cms.patrika.com →