वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के बाद ताश के पत्तों की तरह ढह गई ईस्ट जोन, स्कोर लेवल करने में छूटे पसीने
Duleep Trophy 2026 1st Semi final: दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन ईस्ट जोन को वैभव ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर बढ़िया शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 153 गेंदों में 162 रनों की अच्छी साझेदारी निभाई। वैभव आक्रामक अंदाज में खेलते हुए दिखाई दिए और उन्होंने 92 रन बनाने के लिए 81 गेंदों का सामना किया। वहीं, अभिमन्यु ईश्वरन ने अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करते हुए 106 गेंदों पर 69 रन की सूझ-बूझ भरी पारी खेली। लेकिन इन दोनों के जाने के बाद ईस्ट जोन की टीम 266 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई। इससे पहले सेंट्रल जोन ने भी अपनी पहली पारी में 266 रन ही बनाए थे।
Original source: cms.patrika.com →