Duleep Trophy 2026: पहली बार का स्कोर बराबर करने के बावजूद संकट में सेंट्रल, ईस्ट जोन फ़ाइनल में जगह बनाने की दहलीज़ पर
Central Zone vs East Zone, 1st Semi-Final: दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुक़ाबला पिछले सीजन की चैम्पियन सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में खेले जा रहे इस मैच में ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को बैकफुट पर धकेल दिया है और मजबूत स्थिति में है। सेंट्रल जोन ने अपनी पहली पारी में 266 रन बनाए, जिसके बाद ईस्ट जोन को भी इसी स्कोर पर रोका, लेकिन अपनी दूसरी पारी में सेंट्रल जोन महज 43 रन तक 3 विकेट गंवा चुकी है। दूसरे दिन की समाप्ति तक सेंट्रल जोन के पास सिर्फ 43 रन की बढ़त है।
Original source: cms.patrika.com →