भारत के साथ सीरीज खेलने के लिए नई विंडो की तलाश में बांग्लादेश, तमीम इक़बाल ने BCCI से की बात
Bangladesh, India, Tamim Iqbal: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष तमीम इकबाल को भविष्य में भारत के खिलाफ घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज आयोजित करने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दोनों बोर्ड अपने व्यस्त शेड्यूल में इसके लिए उचित विंडो की तलाश कर रहे हैं। इस प्रस्तावित दौरे में अगस्त-सितंबर में 3 वनडे और इतने ही टी20 मैच होने थे, लेकिन 13 सितंबर से शुरू होने वाली भारत और अफगानिस्तान की टी20 सीरीज के कारण बांग्लादेश के साथ होने वाले मैच टल गए।
Original source: cms.patrika.com →