sports

Shubman Gill Birthday: 27 साल के हुए शुभमन गिल, केक काट परिवार संग मनाया जन्मदिन; वीडियो वायरल

Happy Birthday Shubman Gill: स्टार भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में जन्मे शुभमन गिल भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। उन्हें जन्मदिन पर ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं। अपने जन्मदिन पर शुभमन गिल ने परिवार की मौजूदगी में केक काटा, जिसे ‘शुभमन गिल फैन क्लब’ ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। शुभमन गिल का केक काटते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Original source: cms.patrika.com →