sports

श्रीलंका को महज 45 रन पर ढेर कर भारत ने 124 रन से दर्ज की बड़ी जीत, अब फाइनल में पाकिस्‍तान से होगी महाभिड़ंत

IND vs SL 2nd Semi-Final Highlights: एशियन गेम्‍स 2026 में मेंस क्रिकेट इवेंट में गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्‍य रखा था। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में महज 45 के स्‍कोर पर ढेर हो गई और भारत ने 124 रन के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। अब फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्‍तान से होगा।

Original source: cms.patrika.com →